WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Viral Video: दूल्हे के दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट, दुल्हन ने छीनकर फैंका! 

Share the love

Viral Video नई दिल्ली । शादियों में मस्ती और उल्लास होता है। रिश्तेदार मौज-मस्ती करते हैं लेकिन दूल्हा-दुल्हन के ज्यादातर दोस्त मौज-मस्ती करते हैं। शादी जैसे बड़े समारोह में कभी-कभी मौज मस्ती में कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर पूरा मूड ही खराब हो जाता है। कई बार दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों की मस्ती पसंद नहीं आती और सारी मस्ती खराब हो जाती है। आजकल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का मूड खराब होता नजर आ रहा है। 

दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को गिफ्ट किया

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को उपहार दिया है, जिसे वह खोल रही है। दूल्हा भी बहुत ध्यान से देख रहा है कि उसके दोस्तों ने उसकी दुल्हन को क्या तोहफा दिया है। इस दौरान दूल्हा भी मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। 

आवरण हटाते ही दुल्हन उपहार फेंक देती है

आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही गिफ्ट का रैपर हटाती है तो दूल्हे के दोस्त चिल्लाने लगते हैं। वहीं गिफ्ट देखकर दुल्हन का मूड खराब हो जाता है और वह साइड में फेंक देती है। उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका पूरा मूड ही खराब हो गया हो। बात यहीं खत्म नहीं होती, ये सब होने के बाद दूल्हे का एक दोस्त दुल्हन को चिढ़ाने के लिए गिफ्ट वापस अपनी गोद में रख लेता है। हालांकि कुछ समय बाद इसे हटा भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -   पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में महिला को अर्धनग्न कर पीटा

यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है और जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. साथ ही इस पर जमकर कॉमेंट्स भी लिख रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि स्टुपिड गिफ्ट है, दुल्हन ने सही किया। वहीं, कुछ यूजर्स दुल्हन को घमंडी और गुस्सैल बता रहे हैं। 


Share the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Sakari Result Telegram Join Now
Sakari Result Telegram Join Now